समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीदी माना जायेगा अपराध ...
भोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिल सके इस दिशा में बड़ी घोषणाएं की है| प्रदेश में शांति बहाली के लिए सीएम ने उपवास रखा था जो रविवार को तुड़वा दिया गया है| इस दौरान मंच से सीएम ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है, जिनमे एक बड़ी घोषणा यह भी है कि अब किसानों की फसल को समर्थन मूल्य से कम में पूरे प्रदेश में कोई नहीं खरीदेगा और अगर कोई खरीदेगा तो वह अपराध की श्रेणी में माना जाएगा| जिस पर कार्रवाई भी की जायेगी
लम्बे समय से किसान इस मांग को उठाते रहे हैं| किसानों की फसल का उत्पादन बढ़ा है लेकिन लागत भी बढ़ी है | जिसके चलते किसानों को मुनाफ़ा कम रह गया है| वहीं बिचौलियों की नजर भी फसलों पर रहती है और किसानों से औने-पौने दाम में फसल खरीदकर महंगे दाम में बाजार में बेचा जाता है| जिससे किसानों को कोई फायदा नहीं होता है| इसके लिए सीएम ने एक और रास्ता निकाला है| जिसके तहत अब किसानों के लिए अलग बाजार होगा| हर नगर पालिका, नगर निगम, नगर पंचायत में किसान बाजार बनाया जाएगा जहा सीधे किसान उपभोक्ता को अपनी फसल बेच सकते हैं| सीएम ने समर्थन मूल्य से नीचे अनाज को खरीदने वालों को चेतावनी दे है| अब इसके लिए सरकार सख्ती बरतेगी और कार्रवाई भी करेगी|

No comments:
Post a Comment